फोटो : फाइल फोटो
श्रीमाधोपुर, 20 नवंबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर
सीकर में पंचायत चुनाव परिणामों ने श्रीमाधोपुर से विधायक और UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा को बड़ा राजनीतिक झटका दिया है। उनके परिवार के सभी चार सदस्य चुनाव हार गए हैं।
श्रीमाधोपुर पंचायत समिति के वार्ड-17 से मंत्री खर्रा की पत्नी शांति देवी 51 वोट से चुनाव हार गई । उनके बेटे दुर्गा सिंह खर्रा भी चुनाव हार गए हैं। दुर्गा सिंह खर्रा श्रीमाधोपुर पंचायत समिति के वार्ड नंबर 19 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे थे।
श्रीमाधोपुर पंचायत समिति के वार्ड- 20 से यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा के छटे बेटे अजय सिंह भी चुनाव हार गए। अजय सिंह को कांग्रेस के उम्मीदवार भैरूराम ने हराया है।
वहीं, छोटे भाई की पत्नी प्रतिमा खर्रा जिला परिषद वार्ड-23 से निर्दलीय चुनाव हार गईं।
कांग्रेस को बहुमत :-
श्रीमाधोपुरविधानसभा क्षेत्र की दोनों पंचायत समितियों में कांग्रेस को बहुमत मिल गया है । श्रीमाधोपुर में कांग्रेस को 18 और भाजपा को मात्र तीन सीट मिली है। वही दो सीट RLP को मिली है ।
ऐसे ही अजीतगढ़ पंचायत समिति मे भी कांग्रेस को बहुमत मिला है । यहां कांग्रेस को 13 सीट मिली है जबकि भाजपा को मात्र 3 सीट मिली है। वही RLP को एक सीट मिली है।
ऐसे ही अजीतगढ़ पंचायत समिति मे भी कांग्रेस को बहुमत मिला है । यहां कांग्रेस को 13 सीट मिली है जबकि भाजपा को मात्र 3 सीट मिली है। वही RLP को एक सीट मिली है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment