फोटो : फाइल फोटो
कोटपुतली - बहरोड जिले के बानसूर में शोक सभा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। रसनाली गांव की मिलकपुर ढाणी में घरेलू गैस सिलेंडर से गैस रिसाव के बाद इलेक्ट्रिक हीटर से आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने टेंट को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे सभा में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।
हादसे में दो दर्जन से अधिक महिला-पुरुष झुलस गए, जबकि 16 गंभीर घायलों को उपचार के लिए जयपुर रेफर किया गया, जबकि 5 का कोटपूतली जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
भारतीय किसान संघ कोटपूतली-बहरोड़ के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार घांघल ने बताया कि शुक्रवार को बाढ़ मिलकपुर में बुजुर्ग जयराम कसाना (80) की मौत हो गई थी। उनके घर पर चौक में आज सुबह शोक सभा चल रही थी। घर पर करीब 50 महिलाएं और पुरुष मौजूद थे।
शोक सभा को लेकर एक दिन पहले ही गैस सिलेंडर भरवाकर लाए थे और घर पर साइड में रखा था। सिलेंडर में रिसाव हो रहा था। परिजनों को रिसाव का पता नहीं चला। घर की महिला जैसे ही रसोई में चाय बनाने गई, तो चौक में रखे सिलेंडर ने आग पकड़ ली।
जैसे ही सिलेंडर ने आग पकड़ी तो घर के चौक में लगा टेंट और दरी आग की चपेट में आ गए। शोक सभा में शामिल करीब 21 लोग झुलस गए।
5 का कोटपूतली में इलाज जारी:-
घटना में 16 घायलों को कोटपूतली जिला अस्पताल और 5 घायलों को बानसूर उप जिला अस्पताल में लेकर गए। कोटपूतली से 13 और बानसूर से 3 घायलों को जयपुर रेफर किया गया है। वहीं, बानसूर से 2 घायलों को कोटपूतली रेफर किया गया। 5 घायलों का कोटपूतली जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment