फोटो : फाइल फोटो
राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की जीत और भाजपा की बड़ी हार प पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा पर तंज कसा है । उन्होंने कहा कि जनता में गुस्सा था इसलिए जनता ने इन्हें एक बार में निपटा दिया। झटका दे दिया।
गहलोत ने कहा कि शहरी निकाय चुनाव में भी सिर्फ 0.94% का अंतर था। परिसीमन में इन्होंने बेईमानी की, पुलिस की गुंडागर्दी हुई जिसके कारण इन्होंने नगर निगम चुनाव में हमसे कुछ वार्ड ज्यादा जीते थे। जनता में भयंकर गुस्सा था जिसके चलते जनता ने इन्हें एक बार में निपटा दिया। झटका दे दिया।
EVM पर गहलोत का जवाब :-
EVM मशीन पर गहलोत ने कहा कि अमेरिका और इंग्लैंड जैसे दुनिया के कई देशों में पहले मशीनें आईं, लेकिन बाद में वहां फिर से बैलेट पेपर से वोटिंग होने लगी। इसलिए, अगर जनता के मन में कोई संदेह पैदा हुआ है, और अगर आपमें ईमानदारी है और आप लोकतंत्र के प्रति प्रतिबद्ध हैं, तो जनता की इच्छा के अनुसार काम करें ताकि यह मुद्दा खत्म हो सके।
गहलोत ने कहा कि यह स्पष्ट किया जाना चाहिए कि अगर जनता का मूड इसके पक्ष में नहीं है, तो हम वापस बैलेट पेपर पर लौट आएंगे। मुद्दा सिर्फ EVM का नहीं है, बल्कि चुनाव आयोग की मिलीभगत का है।
उन्होंने आगे कहा कि आप ही बताइए, अगर चुनाव आयोग 'स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन' (SIR) करना चाहता था, तो क्या उसे सभी दलों की बैठक नहीं बुलानी चाहिए थी, सबसे सलाह नहीं लेनी चाहिए थी और सुझाव नहीं मांगने चाहिए थे?
भाजपा पर गंभीर आरोप :-
भाजपा पर आरोप लगाते हुए गहलोत ने कहा कि वे पूरे देश में एक ऐसा मॉडल लागू करना चाहते हैं, जिसमें परिसीमन (delimitation) के जरिए संसद में सीटों की संख्या बढ़ाकर 800-850 कर दी जाए। ताकि चीन, रूस और उत्तर कोरिया की तरह हमारे यहां भी एकतरफा चुनाव हों। वे इसी दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, तो क्या यह हमार - यानी विपक्ष क - कर्तव्य नहीं है कि हम 'जेन Z' (नई पीढ़ी) के साथ मिलकर ऐसा माहौल बनाएं, जिससे देश में ऐसी नौबत ही न आए?
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment