फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 22 नवंबर 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना पंचायत समिति के वार्ड नंबर 05 सिरोही से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप जीतीं मंजू यादव रविवार को कांग्रेस में शामिल हो गईं। उन्होंने पंचायत समिति चुनाव में सर्वाधिक 1,411 मतों से जीत दर्ज की थी।
मंजू यादव ने छावनी में विधायक आवास पर विधायक सुरेश मोदी की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ली। ब्लॉक अध्यक्ष मदनलाल सैनी ने उन्हें कांग्रेस का पट्टा पहनाया और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
इस मौके पर नगरपालिका अध्यक्ष महेश मेगोतिया, नवनिर्वाचित सदस्य रतनकंवर, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि लीलाराम सैनी, सत्येंद्र सिंह और रामजीलाल सैनी मौजूद रहे। उन्होंने मंजू यादव को बधाई दी।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment