फोटो : फाइल फोटो
कोटपूतली - बहरोड़, 23 नवंबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर
कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नीमराना में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस दर्दनाक हादसे ने तीन जिंदगियां छीन लीं।
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हीरो चौक के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क पार कर रही महिला और उसके दो मासूम बच्चों को कुचल दिया। हादसे में कविता देवी (30), उसके बेटे कार्तिक (5) और भीम (3) की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, कविता का पति से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद वह सोमवार सुबह करीब 10 बजे शिकायत लेकर नीमराना थाने पहुंची थी। करीब 15 मिनट बाद वह दोनों बच्चों के साथ घर लौटने के लिए निकली। हाईवे पार करते समय उसका छोटा बेटा गोद में था, जबकि बड़ा बेटा उसकी अंगुली पकड़कर चल रहा था।
बताया गया कि महिला एक तरफ का रास्ता पार कर चुकी थी, तभी सीमेंट के कट्टों से भरे ट्रेलर ने तीनों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रेलर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शाहजहांपुर टोल के पास से ट्रेलर जब्त कर लिया है और चालक की तलाश में जांच कर रही है। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment