अयोध्या-जनकपुर के लिए ट्रेन शुरू : ट्रेन सप्ताह में एक दिन चलेगी, सरयू-कमला एक्सप्रेस को मोदी-बालेन ने हरी झंडी दिखाई

 फोटो : फाइल फोटो 

नई दिल्ली/ अयोध्या, 23 नवंबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाली प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने संयुक्त रूप से उत्तर प्रदेश के अयोध्या कैंट और नेपाल के जनकपुर धाम के बीच नई साप्ताहिक ट्रेन सेवा सरयू-कमला एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई।

यह ट्रेन उत्तर प्रदेश और बिहार के 10 स्टेशनों पर रुकेगी। पहले दिन 1158 यात्री इसमें सवार हुए। आम यात्रियों के लिए यह ट्रेन 28 नवंबर से शुरू होने की उम्मीद है।

वाल्मीकि रामायण के मुताबिक, राजा दशरथ राम बारात लेकर जब मिथिला में जनकपुर पहुंचे थे, तब उन्हें 4 दिन लगे थे। अब यही सफर करीब 19 घंटे में पूरा होगा।

स्वागत की तैयारियां :-

नेपाल के जनकपुर में अयोध्या से आने वाली पहली ट्रेन के स्वागत की तैयारियां जारी हैं। यहां सफाई के साथ रंग-रोगन का काम चल रहा है। यह ट्रेन कल जनकपुर पहुंचेगी।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit