नीमकाथाना सदर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 230 किलो संदिग्ध पनीर ले जा रहा युवक गिरफ्तार; दो पिकअप और दो कारें भी जब्त

 फोटो : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 23 नवंबर 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब

नीमकाथाना सदर पुलिस ने 230 किलो संदिग्ध पनीर पकड़ा है। पुलिस ने स्विफ्ट कार में पनीर का परिवहन कर रहे तिजारा के बिलासपुर निवासी शाहिद उर्फ लल्लू खान को भी गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने पनीर की गुणवत्ता पर संदेह होने पर खाद्य सुरक्षा विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची विभाग की टीम ने पनीर के सैंपल लिए है ।

सदर थाना अधिकारी जय सिंह बसेरा ने बताया कि पुलिस की ओर से क्षेत्र में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान स्विफ्ट कार में पनीर ले जाते हुए संदेह होने पर वाहन को रुकवाकर जांच की गई।

कार में करीब 230 किलो पनीर मिला। इसके बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को बुलाकर पनीर के नमूने लिए गए। नमूनों को जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही पनीर की गुणवत्ता स्पष्ट हो सकेगी।

थाना अधिकारी जय सिंह बसेरा के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने नाकाबंदी में करीब 10 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान दो पिकअप और दो कार भी जब्त की गई हैं। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit