फोटो : फाइल फोटो
जयपुर के राजा पार्क में मंगलवार को श्री गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेककर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। साथ ही प्रदेशवासियों को प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
मानव सेवा का संदेश:-
मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी का जीवन प्रेम, भाईचारे, समानता और मानव सेवा का संदेश देता है। उनके आदर्श आज भी समाज को एकता और सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने आमजन से गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
इस दौरान जयपुर महापौर सुनील कोठारी, राजस्थान सिख समाज के अध्यक्ष अजयपाल सिंह, मुख्य ग्रंथी जगजीत सिंह सहित गुरुद्वारा कमेटी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में सिख समाज के लोग मौजूद रहे।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment