नीमकाथाना में जीप और बाइक में आमने सामने की भिड़ंत : जीप ने बाइक को 30 मीटर तक घसीटा, हादसे में दो घायल, हादसे में गर्भवती महिलाएं बाल बाल बची

फोटो  :फाइल फोटो 

नीमकाथाना , 19 मई 2024

जिले के सदर थाना अंर्तगत रुपावास में दोपहर को एक जीप और बाइक में आमने सामने भिड़ंत की जानकारी सामने आई है । जीप ने बाइक को करीब 30 मिटर तक घसीटा। हादसे के बाद जीप अनियंत्रित होकर पलट गई।

जानकारी के अनुसार लगभग दोपहर 12 बजे रूपावास स्टैंड के पास घुमाव में बाइक और तेज रफ्तार जीप की आमने सामने भिड़ंत हो गई। वहां मौजूद लोगो ने बताया कि जीप ड्राइवर जीप को तेज गति से चला रहा था। तभी जीप अनियंत्रित हो गई और बाइक को टक्कर मार दी।

बाइक पर 3 लोग सवार थे। बाइक पर दो गर्भवती महिलाएं बैठी हुई थीं। टक्कर के बाद जीप बाइक को 30 मीटर तक घसीटे और ले गयी और पलट गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बाइक और जीप की भिड़ंत में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें नीमकाथाना जिला अस्पताल में लाया गया।

ईएमटी लीलाराम ने बताया कि बाइक चालक राधेश्याम और जीप चालक सुभाष घायल हो गए। उनका नीमकाथाना जिला अस्पताल में इलाज जारी है। वही बाइक पर बैठी दो गर्भवती महिलाएं नीमकाथाना चेकअप करवाने के लिए आ रही थीं। बाइक की टक्कर के बाद दोनों महिलाएं उछलकर नीचे गिर गई। दोनों महिलाओं को मामूली चोटे आई है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358147558

Related News

Leave a Comment

Submit