फोटो : फाइल फोटो
एवियन, 18 जून 2026
रिपोर्ट : एडिटर
अमेरिका - इजराइल और ईरान के बीच युद्ध खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते (MoU) पर साइन हो गए हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों द्वारा वर्सेल्स में होस्ट किए गए डिनर के दौरान ईरान मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग पर हस्ताक्षर किए।
इसके बाद ईरानी राष्ट्रपति पजशकियान ने भी ईरान से इलेक्ट्रॉनिक तरीके से 14 सूत्रीय समझौते पर दस्तखत किए। भारतीय समय के मुताबिक गुरुवार सुबह 5 बजे इसके ऐलान के तुरंत बाद यह समझौता लागू हो गया।
युद्ध समाप्त होगा :-
समझौते के तहत ईरान में युद्ध समाप्त होगा और लेबनान में भी संघर्ष खत्म करने की बात कही गई है। साथ ही होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा खोलने और अमेरिका की नौसैनिक नाकेबंदी समाप्त करने की बात कही गई है।
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने भी अमेरिका के साथ हुए समझौता ज्ञापन (MoU) पर इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षर होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि इस्लामाबाद समझौता ज्ञापन का मसौदा दोनों देशों के राष्ट्रपतियों के हस्ताक्षर के साथ अंतिम रूप ले चुका है। अब इसकी वास्तविक परीक्षा इसके क्रियान्वयन में होगी।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment