शेख हसीना बांग्लादेश दिसंबर मे लौटेगी : दो साल बाद पहली बार ऑफ कैमरा भाषण दिया, बोली - वे मुझे जेल में डाल सकते हैं या मार भी सकते हैं

फोटो  : फाइल फोटो 

नई दिल्ली/ ढाका, 05 अगस्त 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर 2026 में स्वदेश लौट सकती है । इस बात का उन्होंने खुद ऐलान किया हसीना ने दिल्ली में मीडिया के साथ एक वर्चुअल बातचीत मे ए बात कही । दो साल मे यह उनका पहला भाषण था भाषण के दौरान उनका कैमरा बंद रहा।

उन्होंने कहा कि मैं एक ऐसी व्यक्ति के तौर पर बात कर रही हूं जिसने अपनी ज़िंदगी बांग्लादेश के लोगों के साथ बिताई है और जिसे अपने देश से दूर जाने के लिए मजबूर किया गया, लेकिन मैं कभी भी अपने लोगों से अलग नहीं हुई

हसीना ने कहा कि मुझे पता है कि वे मुझे जेल में डाल सकते हैं या मार भी सकते हैं, फिर भी मैं दिसंबर में बांग्लादेश वापस जाउंगी। लोगों का समर्थन मेरे लिए बहुत जरूरी है। मौत की सजा, झूठे मुकदमे और दिखावटी सुनवाई मुझे डरा नहीं सकती। मेरे खिलाफ चल रही कानूनी कार्रवाई गैरकानूनी, असंवैधानिक और राजनीतिक मकसद से प्रेरित है।

तख्तापलट एक साजिश :-

हसीना ने तख्तापलट आंदोलन को साजिश बताते हुए कहा कि खुद मुहम्मद यूनुस ने कहा था कि यह एक बहुत सोच-समझकर तैयार किया गया आंदोलन था, जिसकी अगुवाई एक मास्टरमाइंड कर रहा था। उनके अपने शब्द ही सच्चाई को उजागर करते हैं। यह सिर्फ़ छात्रों का अचानक शुरू हुआ विरोध-प्रदर्शन नहीं था। इसमें कोई साफ़ या ज़िम्मेदार नेतृत्व नहीं था, बल्कि निर्देश पर्दे के पीछे से दिए जा रहे थे. इसे संगठित और निर्देशित किया गया था और इसका इस्तेमाल बैलेट बॉक्स के बाहर सत्ता तक पहुँचने का रास्ता बनाने के लिए किया गया था

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit