फोटो : फाइल फोटो
नई दिल्ली, 23 अगस्त 2026
रिपोर्ट : एडिटर
पिछले तीन साल से जेल की सजा काट रहे 73 वर्षीय इमरान खान को सही इलाज दिलाने के लिए दुनियाभर के क्रिकेटर आगे आए हैं। भारत के महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर और कपिल देव समेत दुनिया के 22 पूर्व अंतरराष्ट्रीय कप्तानों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को एक बेहद अहम चिट्ठी लिखी है।
सभी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ सरकार को पत्र लिखकर इमरान खान को सही मेडिकल इलाज की गुहार लगाई है।
दरअसल, पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि इमरान खान का मेडिकल चेकअप एक खास बोर्ड द्वारा किया जाएगा । इसके अलावा कोर्ट ने परिवार को हर हफ्ते जेल में मुलाकात करने की इजाजत भी दी थी।
कोर्ट के आदेश का उल्लंघन:-
पूर्व कप्तानों का कहना है कि इमरान को सिर्फ कुछ घंटों के लिए अस्पताल ले जाया गया। इतना ही नहीं सिर्फ सरकारी डॉक्टरों से जांच कराकर उन्हें मेडिकली फिट बता दिया गया। इसके तुरंत बाद उन्हें वापस अडियाला जेल भेज दिया गया, जो कोर्ट के आदेश का सीधा उल्लंघन है।
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लेटर लिखने वालों में भारत के 3, ऑस्ट्रेलिया के 8, इंग्लैंड के 6, वेस्टइंडीज-श्रीलंका के 1-1 और न्यूजीलैंड के 2 पूर्व कप्तान शामिल हैं।
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज ग्रेग चैपल की अगुवाई में शुरू हुई इस मुहिम में खिलाड़ियों ने साफ किया है कि वे यह लेटर किसी राजनेता के तौर पर नहीं, बल्कि क्रिकेट के पुराने साथियों के रूप में लिख रहे हैं। उन्होंने पाकिस्तान सरकार के सामने तीन बड़ी मांगें रखी हैं।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment