फोटो : फाइल फोटो
काठमांडू , 28 अगस्त 2026
रिपोर्ट : एडिटर
नेपाल में आई अचानक भीषण बाढ़ से अब तक 579 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1900 से ज्यादा लोग अब भी लापता हैं। हेलिकॉप्टर की मदद से प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियान जारी है।
बाढ़ से नेपाल में सड़क, पुल, घर और हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट को भारी नुकसान हुआ है। राहत-बचाव टीमें प्रभावित इलाकों में लापता लोगों की तलाश कर रही हैं।नदियों मे तह प्रवाह की वजह से नावों से रेस्क्यू नहीं किया जा सकता। इसलिए हेलिकॉप्टर की मदद ली जा रही है ।
मृतकों की सांख्य 579 हुई :-
नेपाल के नेशनल डिज़ास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी के अनुसार, नेपाल में अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 579 हो गई है। वही 1900 से ज्यादा लोग अब भी लापता हैं।
झील से अब भी बाढ़ का खतरा:-
नेपाल-चीन सीमा के ऊपरी इलाके में हिमस्खलन से बनी झील अब भी बाढ़ का खतरा पैदा कर रही है। काठमांडू स्थित चीनी दूतावास के मुताबिक, झील का जलस्तर काफी ऊंचा है और इसमें ओवरफ्लो शुरू हो गया है। इसके टूटने की आशंका बनी हुई है।
दूतावास के प्रवक्ता के मुताबिक, नेपाल की तरफ सीमा नदी की ऊपरी धारा की एक सहायक नदी में बर्फ और चट्टानों का मलबा गिरने से नदी का बहाव रुक गया था। इससे भूस्खलन से बनी प्राकृतिक झील तैयार हुई।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment