फोटो : फाइल फोटो
काठमांडू , 29 अगस्त 2026
रिपोर्ट : एडिटर
नेपाल में 26 अगस्त को अचानक आई भीषण बाढ़ में मरने वालों का आंकड़ा 680 हो गया है। करीब 3,000 लोग अब भी लापता हैं। इनमें 280 भारतीय भी शामिल हैं।
नेपाल पर्यटन विभाग के अनुसार, नेपाल में अचानक आई बाढ़ में 183 भारतीय पर्यटक अभी भी लापता हैं और दुनिया भर से कुल 753 पर्यटक लापता हैं। बचाव और राहत कार्य जारी है ।
लोग सामान समेटने के लिए लौट रहे :-
तिब्बत से सटे इलाके में आई भयानक बाढ़ के बाद, ग्रामीण कीचड़ से सनी इमारतों और मलबे के बीच से अपना बचा-खुचा सामान निकालने के लिए त्रिशूली, नेपाल लौट आए। लोगों ने अपने टूटे - बिखरे आशियानों को संभालना शुरू कर दिया है ।
पुनर्निर्माण पर अरबों डॉलर खर्च होगा :-
भीषण बाढ़ से हुई भारी तबाही के बाद नेपाल के पुनर्निर्माण और पुनर्वास में अरबों डॉलर खर्च हो सकते हैं। नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने शनिवार को कहा कि सरकार पहले बाढ़ से हुए जान-माल और बुनियादी ढांचे के नुकसान का विस्तृत आकलन करेगी। इसके बाद पुनर्निर्माण की योजना तैयार की जाएगी।
विदेश मंत्री ने कहा कि तबाही का पैमाना काफी बड़ा है और नेपाल को पुनर्निर्माण के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सहयोग की जरूरत पड़ेगी।
शवों को सुरक्षित रखना बड़ी चुनौती:-
भोटेकोशी बाढ़ के बाद नदी के बहाव के साथ नीचे के इलाकों में मिले शवों को सुरक्षित रखना बड़ी चुनौती बन गया है। कई शव लंबे समय तक पानी में रहने के कारण तेजी से खराब हो रहे हैं। इससे उनकी पहचान करने में भी मुश्किल आ रही है।
नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा कि देश में बड़ी संख्या में शवों को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए पर्याप्त क्षमता नहीं है। सरकार ने फ्रीजर और फ्रीजर ट्रकों की मदद मांगी है। ताकि शवों को परिजनों की पहचान होने और उन्हें सौंपे जाने तक सुरक्षित रखा जा सके ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment