फोटो : फाइल फोटो
वडोदरा , 11 जनवरी 2026
रिपोर्ट : स्पोर्ट्स डेस्क
वडोदरा में खेले गए वनडे सीरीज के पहले मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ टीम इंडिया ने 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। दूसरा मैच 14 जनवरी को राजकोट में खेला जाएगा।
कोटांबी स्टेडियम में रविवार को भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया जो सही भी साबित हुआ । न्यूजीलैंड ने पहले बेटिंग करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट पर 300 रन बनाए।
जिसके जवाब में भारतीय टीम ने 49 ओवर में 6 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। केएल राहुल ने क्रिस्टियन क्लार्क की बॉल पर छक्का लगाकर जीत दिलाई। उन्होंने नाबाद 29 रन बनाए।
विराट कोहली ने 93, श्रेयस अय्यर ने 49 और कप्तान शुभमन गिल ने 56 रन बनाए। न्यूजीलैंड के काइल जैमिसन ने 4 विकेट लिए।
न्यूजीलैंड की पारी :-
न्यूजीलैंड की ओर से डेरिल मिचेल ने 71 बॉल पर 84 रन की पारी खेली। उनके अलावा हेनरी निकोल्स ने 62 और डेवोन कॉन्वे ने 56 रन बनाए। भारत की ओर से मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और हर्षित राणा ने 2-2 विकेट झटके। कुलदीप यादव को एक विकेट मिला।
कोहली ने संगकारा को पीछो छोड़ा:-
विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर बन गए हैं। उन्होंने इस पारी में 42वां रन बनाते ही श्रीलंका के कुमार संगकारा (28016 रन) को पीछे छोड़ दिया है। कोहली से आगे सिर्फ सचिन तेंदुलकर (34357 रन) हैं।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment