T-20 वर्ल्डकप में भारत-पाक मैच आज : आज शाम 7 बजे से कोलंबो में खेला जाएगा मैच, भारतीय खिलाडी पाकिस्तानी खिलाडियों से हाथ नहीं मिलाएंगे

फोटो  : फाइल फोटो 

कोलंबो, 15 फरवरी 2026
रिपोर्ट  : स्पोर्ट्स डेस्क 

आईसीसी T-20 वर्ल्डकप में भारत और पाकिस्तान का मैच आज शाम 7 बजे से कोलंबो में खेला जाएगा मैच मैच को लेकर दोनों देशों के समर्थकों में उत्साह है मैच से पहले स्टेडियम की सुरक्षा बढ़ाई गई है 

पाकिस्तानी प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाएंगे:-

इंडियन एक्सप्रेस ने एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारतीय खिलाड़ी टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तानी प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाएंगे। भारतीय खिलाड़ियों ने पिछले साल एशिया कप के दौरान पाकिस्तान के प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाया था। यह फैसला पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में किया गया था।

बारिश का डर :-

कोलंबो में शाम 7 बजे से होने वाले इस मैच में बारिश भी खलल डाल सकती है। मौसम विभाग ने वहां 50% बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। हालांकि, मैच के समय में बारिश की आशंका 10% के आसपास ही है। भारत और पाकिस्तान की टीमें पिछले साल एशिया कप के फाइनल में भिड़ीं थी। 28 सितंबर 2024 को भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया था।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit