फोटो : फाइल फोटो
बेंगलुरु , 06 अप्रेल 2026
रिपोर्ट :स्पोर्ट्स डेस्क
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रविवार खेले गये दुसरे आईपीएल मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 43 रन से हरा दिया है । आईपीएल के इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की यह लगातार तीसरी हार है ।
बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में दूसरे मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 250 रन बनाए। यह सीजन का बेस्ट स्कोर है। जिसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स 207 रन ही बना सकी।
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए टिम डेविड ने 25 गेंद पर 8 छक्के लगाकर 70 रन बनाए। कप्तान रजत पाटीदार ने 48, फिल सॉल्ट ने 46, विराट कोहली ने 28 और देवदत्त पडिक्कल ने 50 रन बनाए। भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट लिए। अभिनंदन सिंह, जैकब डफी और क्रुणाल पंड्या को 2-2 विकेट मिले। भूवी ने आईपीएल में 200 विकेट पूरे कर लिए।
सीएसके के लिए प्रशांत वीर ने 43 और जैमी ओवर्टन ने 37 रन बनाए। ओवर्टन, अंशुल कम्बोज और शिवम दुबे को 1-1 विकेट मिला। टीम इससे पहले राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स से भी हार चुकी है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment