फोटो : फाइल फोटो
जोधपुर, 25 जून 2025
रिपोर्ट : एडिटर
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा - सीएम भजनलाल शर्मा को हटाने का बड़ा षड्यंत्र चल रहा है। गहलोत ने दावा किया है - सीएम के खिलाफ भाजपा के ही लोग लगे हुए हैं।
गहलोत ने बुधवार को जोधपुर दौरे पर सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए ये दावा किया । गहलोत ने कहा - भ्रम में रहेंगे तो मुख्यमंत्री को तकलीफ होने वाली है।
भाजपा पर बड़ा हमला :-
भाजपा द्वारा 'संविधान हत्या दिवस' मनाए जाने पर गहलोत ने कहा - बेरोजगारी, महंगाई की चिंता इन्हें नहीं है। इसलिए आपातकाल-आपातकाल कर रहे हैं। विशेष परिस्थितियों में इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाया था, इसके बाद इंदिरा गांधी भी चुनाव हार गई। उसके बाद इंदिरा गांधी और सभी नेताओं ने कहा कि ये कदम सही नहीं था। आपातकाल लगाया अच्छे उद्देश्य के लिए लेकिन कई ऐसी चीजें हो गई कि जनता हमारे खिलाफ हो गई।
गहलोत का दावा :-
सीएम के खिलाफ इनकी पार्टी के लोग लग चुके हैं। दिल्ली में भी और राजस्थान के अंदर भी। इन्हें हटाने का भयंकर षड्यंत्र चल रहा है। ये समझ नहीं रहे हैं और हम बार-बार समझा रहे हैं। नौजवान को मौका मिला है। पहली बार एमएलए बनकर मुख्यमंत्री बन जाए, कितनी बड़ी बात है। इसे मेंटेन रखें, बार-बार बदलने से क्या फायदा।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358147558
Leave a Comment