फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 17 जून 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना क्षेत्र के निमोद स्थित हिंगलाज माता मंदिर से लापता हुए बालक भावेश की तलाश को लेकर पुलिस ने सर्च अभियान तेज कर दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीकर पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नुनावत स्वयं मौके पर पहुंचे और चल रहे खोज अभियान का जायजा लिया।
बालक की तलाश के लिए पुलिस, एसडीआरएफ तथा अन्य सुरक्षा एजेंसियों की टीमों को लगाया गया है। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी आसपास के क्षेत्रों में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। जंगल, पहाड़ी क्षेत्र तथा अन्य संभावित स्थानों पर गहन तलाशी अभियान जारी है।

एसपी प्रवीण नायक नुनावत ने बताया कि मामले की जांच के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है, जो हर एंगल से जांच कर रही हैं। उन्होंने कहा कि बालक के अपहरण अथवा किसी जंगली जानवर द्वारा उसे ले जाने की आशंका सहित सभी संभावनाओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि टैक्टिकल एक्सपर्ट की टीम आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि बालक के संबंध में कोई महत्वपूर्ण सुराग मिल सके। पुलिस तकनीकी एवं पारंपरिक दोनों तरीकों से जांच को आगे बढ़ा रही है।
एसपी नुनावत ने विश्वास जताया कि पुलिस की टीमों द्वारा लगातार किए जा रहे प्रयासों से जल्द ही मामले का खुलासा होगा और बालक के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आएगी। वहीं क्षेत्र के लोगों से भी किसी प्रकार की सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस को अवगत कराने की अपील की गई है।
पिता की सीएम से अपील :-
भावेश के पिता ने अब तक की जांच पर असंतुष्टि जाहीर करते हुए मुख्यमंत्री से अपील की है । उन्होंने आरोप लगाया कि अगर किसी रसुखदार का बच्चा होता तो कब का तलाश लिया गया होता ।

उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील करते हुए कहा कि मेरे बच्चे को जल्द से जल्द लाया जाए । उन्होंने कहा कि मेरा बच्चा पता नहीं किस हाल मे होगा । उन्होंने पांच दिन बीत जाने पर कहा कि पुजारी सहित उनके सेवकों से सख्ती से पूछताछ की जाए ताकि जल्द खुलासा हो ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment