वीडियो न्यूज : प्रधानमंत्री मोदी की राजस्थान को बड़ी सौगात : प्रधानमंत्री ने बालोतरा रिफायनरी का किया उद्घाटन, कहा - हमने 3 हजार का यूरिया तीन सौ मे दिया

फोटो  : फाइल फोटो 

बालोतरा, 04 जुलाई 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बालोतरा में लगभग 1.06 लाख करोड़ रुपये की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं में पेट्रोकेमिकल्स, शहरी परिवहन, रेलवे, सड़कें, रिन्यूएबल एनर्जी और बिजली ट्रांसमिशन जैसे कई सेक्टर शामिल हैं। 

प्रधानमंत्री के बालोतरा पहुँचने पर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने उनका स्वागत किया। पीएम ने कहा कि दुनिया में युद्ध और अशांति से हमारे किसानों के लिए भी चुनौतियां पैदा होती हैं।

उन्होंने कहा कि अभी पश्चिमी एशिया संकट, खाड़ी देशों के संकट और इससे पहले यूक्रेन युद्ध के कारण दुनिया में खाद का बड़ा संकट भी पैदा हुआ है, उर्वरक के लिए समस्या पैदा हो गई। यूक्रेन युद्ध के बाद एक समय एक यूरिया की बोरी की कीमत 3000 रुपये से भी ऊपर पहुंच गई थी लेकिन हम अपने किसानों को जो दुनिया के बाजार में 3 हजार रुपये की बोरी थी, उसे हम केवल 300 रुपये में देते रहे। इसके लिए खजाने से लाखों-करोड़ों रुपये खर्च करने पड़े। सब्सिडी दी गई।

पीएम ने कहा कि आपूर्ति के लिए जो चेन प्रभावित हुई थी, भारत ने उसके लिए भी समाधान निकाल लिया। सरकार ने वैकल्पिक मार्ग तलाशे। हमने कई देशों में हमारे दूतावासों को विशेष जिम्मेदारी सौंपी, दूसरे देशों से खाद खरीदने की पहल की। आयात के साथ-साथ हमने घरेलू उत्पादन भी बढ़ाया, हमने प्राकृतिक खेती जैसे विकल्पों को भी बढ़ावा दिया। जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ भी सख्ती की

इससे पहले शनिवार सुबह करीब 10:40 बजे जोधपुर पहुंचे। यहां उन्होंने एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया। नए टर्मिनल को देखा। 'उड़ान-2.0' की शुरुआत भी यहीं से की।

आज सौभाग्यशाली दिन :-

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि आज ये बहुत ही सौभाग्यशाली दिन है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हमें मार्गदर्शन मिल रहा है प्रधानमंत्री का राजस्थान से हमेशा विशेष लगाव रहा है। आप जब भी राजस्थान पधारे हैं, आपने राजस्थान को हमेशा नई-नई सौगातें देने का काम किया है। आज भी आपके करकमलों से प्रदेश को 1 लाख 5 हजार करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात मिलने जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जो कहते हैं वो करके दिखाते हैं। आपने 16 जनवरी 2018 को पचपदरा की इसी धरती पर इस रिफाइनरी के काम का शुभारंभ किया और आज आप इसका उद्घाटन है। ये आपकी दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रमाण है... आज आपके करकमलों से यहं 80 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी रिफाइनरी प्रदेश की भाग्यरेखा बनने जा रही है

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit