फोटो : फाइल फोटो
जयपुर, 08 जुलाई 2026
रिपोर्ट : एडिटर
राजस्थान में मानसून के आगे बढ़ने के साथ ही बारिश का दौर भी जारी है। आज भी 2 जिलों को छोड़कर पूरे राजस्थान में तेज बारिश का ऑरेंज-यलो अलर्ट है। अलवर सहित कई जिलों में सुबह से रुक-रुककर बरसात हो रही है।
वही मंगलवार को डूंगरपुर, अजमेर, बांसवाड़ा, बूंदी समेत कई जिलों में 1 से 3 इंच तक बरसात हुई। बीते 24 में सबसे ज्यादा बारिश डूंगरपुर में हुई है। मौसम विभाग के अनुसार 11 जुलाई से राज्य में मौसम साफ रहने की संभावना है।
सबसे ज्यादा बारिश डूंगरपुर में:-
पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा बरसात डूंगरपुर के वेंजा में 70MM, ओबरी में 51, धम्बोला में 34, देवल में 32 में रिकॉर्ड की गई। वहीं, अलवर के पास नीमराणा में 52, प्रतापगढ़ के अरनोद में 21, छोटी सादड़ी में 22, सुहागपुरा में 20 मिमी बारिश दर्ज हुई। इसके अलावा सवाई माधोपुर, दौसा, भरतपुर, अजमेर, बांसवाड़ा में भी दो इंच तक पानी बरसा। राजस्थान के अन्य जिलों में हल्की बारिश रिकॉर्ड हुई।
पश्चिमी जिलों में गर्मी, उमस का दौर जारी रहा। श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 41.8, चूरू में 41, जैसलमेर में 40.6, फलोदी में 40.2, नागौर में 37.3, पिलानी में 39.2, हनुमानगढ़ में 39.4 और फतेहपुर में 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं अजमेर, सिरोही, डूंगरपुर में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ।
कमजोर पड़ा डिप्रेशन सिस्टम:-
मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- पूर्वी भारत में बना डिप्रेशन 8 जुलाई से कमजोर होकर दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर वेल मार्क लो प्रेशर के रूप में है। इसके अगले 24 घंटों में कमजोर होने की संभावना है। इस सिस्टम के असर से राज्य के कुछ भागों में आगामी 2-3 दिन मानसून सक्रिय रहने और अधिकांश भागों में हल्की-मध्यम और कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment