फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 05 अगस्त 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना में शाहपूरा - चिड़ावा रोड़ पर दो दिन तक हुई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद अब मलबे को हटाने का कार्य युद्द स्तर पर जारी है । मलबे को हटाने के लिए जेसीबी मशीन व पोकलेन मशीनें लगी हुई है। मलबे को मशीनों के माध्यम से डंपर और ट्रालियों मे भर कर हटाया जा रहा है ।
बता दे कि नीमकथाना में शाहपूरा - चिड़ावा रोड़ पर 3 अगस्त को सिरोही नदी से कार्रवाई शुरू हुई थी । जो दो दिन तक चली । 3 अगस्त को कपिल स्मारक तक का अतिक्रमण हटाया गया। वही 4 अगस्त को कपिल स्मारक से खेतड़ी रोड़ का अतिक्रमण हटाया गया।
दो दिन तक चली कार्रवाई में करीब 160 से अधिक मकान, दुकान, कॉम्प्लेक्स और बड़ी-बड़ी इमारतों को जमींदोज किया गया। वही कुछ कॉम्प्लेक्स, मकानों व दुकानों पर कोर्ट का स्थगन आदेश होने के कारण फिलहाल उनको नहीं हटाया गया है।
कुछ स्थगन आदेश वाले मकान मालिक व दुकान मालिक अपने स्तर पर ही अतिक्रमण हटा रहे हैं। अब शहर में अतिक्रमण हटाने के बाद जेसीबी मशीन और पोकलेन मशीनों से मलबे को हटाया जा रहा है।
अधिकारियों ने लिया जायजा :-
शहर मे रेलवे ओवरब्रिज के नीचे अतिक्रमण की कार्रवाई से पहले एसडीएम राजवीर यादव, तहसीलदार वीपी सिंह नरूका सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अतिक्रमण क्षेत्र का जायजा लिया और अतिक्रमणकारियों को स्वयं ही अपने स्तर पर अतिक्रमण हटाने की अपील की गई। वहीं शहर में हुई अतिक्रमण की कार्रवाई को देखकर अब ओवरब्रिज के नीचे अतिक्रमणकारी खुद ही अपने स्तर पर अतिक्रमण हटाने मे लगे हुए है।
एसडीएम राजवीर यादव ने बताया कि एक-दो दिन में रेलवे ओवरब्रिज के नीचे से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। अभी शहर में हटवाए गए अतिक्रमण का मलबा बिखरा पड़ा है। स्कूल जाने वाले और राहगीरों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
एसडीएम ने बताया कि जिन बिल्डिंगों से अतिक्रमण हटाया गया था कई बिल्डिंग गिरने की कगार पर है इस वजह से पहले उन बिल्डिंगों को धराशाई करवाया जा रहा है। उसले बाद ओवरब्रिज के नीचे से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment