वीडियो न्यूज : केक काटकर नीमकाथाना जिला स्थापना दिवस मनाया : खेतड़ी मोड पर युवाओं की नारेबाजी, सरकार को जंतर मंतर जैसे आंदोलन की दी चेतावनी

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 07 अगस्त 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना के खेतड़ी मोड़ पर युवाओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर नीमकाथाना जिला को बहाल करने की मांग की । साथ ही जिला बहाल नहीं करने पर आगामी 28 दिसंबर 2026 को दिल्ली के जंतर मंतर जैसे आंदोलन की चेतावनी दी ।

दरअसल शुक्रवार शाम को नीमकाथाना शहर के खेतड़ी मोड़ चौराहे पर बड़ी संख्या मे युवाओं ने केक काटकर नीमकाथाना जिला स्थापना दिवस मनाया । युवाओं का कहना था कि सरकार उनके दिलों से जिले को नहीं मिटा सकती है ।

नीमकाथाना जिला बचाओं संघर्ष समिति के अध्यक्ष बसंत यादव, पूर्व जिला परिषद सदस्य राजपाल डोई और समाज सेवी शशिपाल भाकर ने कहा कि 7 अगस्त 2023 को क्षेत्रवासियों को नीमकाथाना जिले की सौगात मिली थी । हालंकि वर्तमान सरकार ने जिले को राजनीतिक द्वेषता के चलते निरस्त कर दिया ।

उन्होंने कहा कि सरकार ने भले की अपने स्तर पर नीमकाथाना जिला निरस्त कर दिया लेकिन लोगों के दिलों मे आज भी नीमकाथाना जिला है । यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक कि जिला बहाल नहीं हो जाता ।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit