फोटो : फाइल फोटो
सीकर, 07 अगस्त 2026
रिपोर्ट : एडिटर
राजस्थान पुलिस के महिला सुरक्षा एवं बाल अपराध रोकथाम अभियान के तहत शुक्रवार को अजीतगढ़ पीजी कॉलेज में राजस्थान पुलिस एवं इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नीमकाथाना के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश मीणा मुख्य अतिथि तथा अजीतगढ़ पुलिस उपाधीक्षक प्रेम बहादुर निर्भय अध्यक्ष रहे।
मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश मीणा ने कहा कि पुलिस महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। किसी भी प्रकार की समस्या, उत्पीड़न अथवा असुरक्षा की स्थिति में महिलाएं बिना संकोच पुलिस से संपर्क करें। पुलिस उपाधीक्षक प्रेम बहादुर निर्भय ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने नागरिकों से कानून के प्रति जागरूक रहने तथा आवश्यकता पड़ने पर समय पर पुलिस का सहयोग लेने का आह्वान किया।
अजीतगढ़ थानाधिकारी विजय सिंह ने महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े कानूनों, पॉक्सो एक्ट, महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन हेल्पलाइन 112 तथा वन स्टॉप सेंटर की सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली सुरक्षा सखियों एवं सीएलजी सदस्यों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्रीमाधोपुर थानाधिकारी दिनेश मीणा, थोई थानाधिकारी नेकीराम चौधरी, इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के तहसील प्रभारी कपिल मीणा, ब्लॉक संयोजक शंकर लाल शर्मा, उप संरक्षक सदस्य विजय यादव, पवन टांक, स्काउट सचिव रामवतार शर्मा, डॉ. कैलाश चंद शर्मा, डॉ. रफत शमीमा, सरोज पूनियां, सिद्धिका सोनी, महेश दीवान, मूलशंकर गोठवाल, डॉ. कमलेश कंवर, मनीष मीणा, धर्मा सैन, राजेश शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सुरक्षा सखी, राजीविका, महिला एवं बाल विकास विभाग, चिकित्सा विभाग, सीएलजी, पुलिस मित्र, रेडक्रॉस सोसाइटी, विभिन्न सामाजिक संगठनों तथा छात्र-छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम का संचालन शंकर लाल शर्मा ने किया।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment