फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 08 अगस्त 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना में शनिवार को तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी का कहर देखने को मिला । सदर थाना क्षेत्र के भूदोली में एक तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने 11 वर्षीय बच्चे को टक्कर मार दी । बोलेरो टक्कर से बच्चा करीब 50 मीटर दूर जा गिरा।
घटना शनिवार शाम की भूदोली में प्लॉटों के पास मुख्य सड़क की है । गाड़ी की टक्कर की आवाज सुनकर राहगीर और आसपास के दुकानदार दौड़कर आए और बच्चे को संभाला । इतनी तेज थी कि टक्कर से बच्चा करीब 50 मीटर दूर जा गिरा।
हादसे में घायल निखिल वाल्मीकि को तत्काल नीमकाथाना कपिल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है । वही मौके पर गाड़ी चालक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया । जिसे सूचना पर पहुंची सदर पुलिस ने हिरासत में लिया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि एक तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी दौड़ती आई और 11 वर्षीय निखिल वाल्मीकि को अपनी चपेट मे ले लिया । टक्कर इतनी तेज थी कि टक्कर से बच्चा करीब 50 मीटर दूर जा गिरा।
लोगों ने घटना की सूचना सदर थाना पुलिस को दी और घायल बच्चे को नीमकाथाना कपिल जिला अस्पताल पहुंचाया । वही सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी चालक को हियासत मे ले लिया । फिलहाल पुलिस जांच मे जुटी गई है ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment