फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 09 अगस्त 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना विधायक सुरेश मोदी ने कहा कि लग रहा है कोर्ट के दबाव मे सरकार निकाय और पंचायत चुनाव करवाने जा रही है। उन्होंने कहा कि नीमकाथाना नगर पालिका में कांग्रेस का बोर्ड और चेयरमैन बनने का दावा किया ।
दरअसल, आगामी नगरपालिका एवं पंचायती राज चुनावों को लेकर रविवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय नीमकाथाना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मदनलाल सैनी ने की। बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए विधायक सुरेश मोदी ने भाजपा सरकार पर नीमकाथाना क्षेत्र की लगातार उपेक्षा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नवंबर 2023 में सत्ता में आने के बाद भाजपा सरकार ने नीमकाथाना को विकास के मामले में पीछे धकेलने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि सरकार के कार्यकाल में बड़ी संख्या में कर्मचारियों के तबादले किए गए, जिससे कई कार्यालयों में पद रिक्त हो गए। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों तक के तबादले किए जाने पर भी उन्होंने सवाल उठाए।
विधायक मोदी ने कहा कि “न किसान की सुनवाई हो रही है, न बेरोजगार की और न ही व्यापारी की। प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है।” उन्होंने नीमकाथाना का जिला समाप्त करने, नगर परिषद का दर्जा हटाने तथा क्षेत्र के विकास को प्रभावित करने जैसे मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा।
मंडी क्षेत्र में कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर हमला:-
विधायक मोदी ने मंडी क्षेत्र में वर्षों से आबाद लोगों के मकानों एवं दुकानों पर हुई कार्रवाई का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि नियमों को ताक पर रखकर लोगों के आशियाने और दुकानें तोड़ने की कार्रवाई से आमजन में आक्रोश है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आगामी नगरपालिका एवं पंचायत चुनावों में कांग्रेस को मजबूत कर नगरपालिका और पंचायत समितियों में कांग्रेस के बोर्ड बनाएं।
महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष खुशाल चौहान ने कहा कि इस बार नगर पालिका चुनाव में योग्य महिलाए चुनकर आएंगी और अपनी भागीदारी निभाएंगी । खुशाल चौहान ने नगर पालिका चुनाव मे ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को टिकट देने की वकालत की । जिससे की महिलाओं की भागीदारी बढ़े ।
तोड़फोड़ को भूलेंगे नहीं :-
पूर्व पालिका उपाध्यक्ष महेश मेगोतिया ने कहा कि अधिकारियों द्वारा की गई तोड़फोड़ को जनता भूलने वाली नहीं है। उन्होंने बताया कि विधायक सुरेश मोदी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर से मुलाकात कर मामले से अवगत कराया था तथा 60 फीट से अधिक क्षेत्र में कार्रवाई नहीं करने का आश्वासन मिला था, लेकिन इसके बावजूद जो कार्रवाई हुई वह सभी के सामने है।
उन्होंने कहा कि “जब-जब जनता के साथ अन्याय होता है, कांग्रेस का कार्यकर्ता सामने आकर अन्याय के खिलाफ मोर्चा खोलता है।” उन्होंने कहा कि नीमकाथाना की वर्तमान स्थिति का जवाब देने का समय अब आ गया है।
विधायक सुरेश मोदी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अपने-अपने वार्डों में सक्रिय होकर जीतने वाले योग्य एवं मजबूत उम्मीदवारों के नाम सामने लाएं, ताकि पार्टी संगठन के स्तर पर उचित निर्णय लेकर उन्हें चुनाव मैदान में उतार सके। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत के साथ चुनाव की तैयारी में जुटने और कांग्रेस का बोर्ड बनाने का आह्वान किया।
बैठक को महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष खुशाल कंवर, पूर्व प्रधान कांता प्रसाद शर्मा, राधेश्याम शर्मा, राजेन्द्र महराणियां, एडवोकेट बन्टेश सैनी, उमेश मुण्डोतिया, सुभाष सिंघल, राधेश्याम योगी, अंकित पंच, प्रेम यादव, बलदेव यादव, राजेश बाजिया, रामकुमार यादव एवं शिवपाल भाटी सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment