उतराखंड में नाले के उफान मे पूल बहा : पुल के क्षतिग्रस्त होने से यातायात बाधित हुआ, BRO का एक वाहन और ड्राइवर भी लापता

फोटो  : फाइल फोटो 

चमोली, 10 अगस्त 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

उतराखंड में एक नाले के उफान मे पूल बह गया । मलारी के पास तमक नाले के उफान आने से उस पर बना पुल क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे यातायात बाधित हो गया है। हालंकि इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

घटना के बाद पुलिस, प्रशासन, SDRF और NDRF की टीमों को मौके पर भेजा गया है। स्थिति पर लगातार नज़र रखी जा रही है।

ADM चमोली विवेक प्रकाश ने कहा कि वहाँ एक 'तमक नाला' है और आज शाम 5:30 बजे वहाँ पानी का बहुत तेज़ बहाव आया। इस वजह से वहाँ बना बेली ब्रिज बह गया। BRO के अधिकारी और कर्मचारी आस-पास ही मौजूद है । इसमें BRO का एक वाहन और उसका ड्राइवर लापता हो गए हैं। फिलहाल तलाशी अभियान चल रहा है और SDRF की एक टीम को वहाँ भेजा गया है।

ADM ने बताया कि पुल के दूसरी तरफ़ लगभग 15-16 गाँव हैं। व्यवस्थाएं बहाल करने की पूरी कोशिश की जा रही है ताकि कल तक सेवाएँ फिर से शुरू की जा सकें। उन्होंने बताया कि वे खुद BRO के लगातार संपर्क में है और उन्हें ज़रूरी मदद या संसाधन उपलब्ध कराने की कोशिश कर रहे है ।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit