फोटो : फाइल फोटो
जयपुर, 11 अगस्त 2026
रिपोर्ट : एडिटर
राजस्थान सरकार ने वन विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए कई आईएफएस अफसरों को इधर उधर किया है । देर रात को जारी तबादला सूची के अनुसार 69 अधिकारियों के तबादले किए गए है।
सूची के अनुसार, 14 आईएफएस अफसरों को अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। वन विभाग के हेड अरिजीत बनर्जी का पदनाम बदलकर अब प्रधान मुख्य वन संरक्षक और हेड ऑफ फॉरेस्ट फोर्स कर दिया है। वन विभाग के मुखिया का पदनाम देश के कई राज्यों में बदला गया है।
ऐसे ही पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग के सचिव विजय एन का तबादला मुख्य वन संरक्षक स्थापन जयपुर के पद पर किया है। शैलजा देवल को पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग के सचिव के पद पर लगाया है।
लिस्ट के अनुसार, आरएफएस से आईएफएस बने 22 अफसरों को उनके प्रमोशन के सात महीने बाद पोस्टिंग दी गई है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment