वीडियो वीडियो : नीमकाथाना में 5 दिन से लगातार बारिश : नीमकाथाना शहर के 77 नम्बर अंडर पास मे फंसी निजी स्कूल बस, दूसरी बस मंगवाकर बच्चो को भेजा

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 11 अगस्त 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना में लगातार पांच दिन से बारिश का दौर जारी है । लगातार जारी बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों सहित रेलवे अंडर पास मे पानी भर गया । जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा ।

नीमकाथाना शहर के 77 नंबर अंडर पास मे निजी स्कूल की बस फंस गई । अंडर पास मे ज्यादा पानी भरा होने के कारण बस बंद हो गई और काफी देर तक स्टार्ट नहीं । सूचना देकर स्कूल से दूसरी बस मंगवाकर बच्चों को दूसरी बस से स्कूल भेजा गया । बस में करीब 20  से 25 बच्चे सवार थे ।

नीमकाथाना की मयूर स्कूल के संचालक मूलचंद मुवाल ने बताया कि बस बच्चों को स्कूल लेकर आ रही थी ।   चालक की सूचना पर दूसरी  बस भिजवाकर बच्चों को स्कूल लाया गया ।  

शहर मे मलबे के ढेर:-
स्थानीय निवासी ने बताया कि अंडर पास मे बारिश के समय मे  मोटर साइकिल से निकलना ही मुश्किल है । प्रशासन ने शाहपूरा रोड़ से अतिक्रमण तोड़ तो दिया लेकिन करीब एक हफ्ते बाद भी यातायात को सूचरु नहीं किया । शहर मे अतिक्रमण के मलबे कारण आवागमन के लिए प्रत्येक स्कूल की बस इधर से निकलती है ।  लेकिन  77 नंबर अंडर पास मे जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण मजबूरन कई किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता है  ।

उन्होंने बताया कि प्रशासन ने अतिक्रमण तोड़ने से पहले यातायात के लिए कोई पुख्ता व्यवस्था नहीं की । अगर कोई हादसा हो जाए तो उसका जिम्मेदार कौन होगा ?

ग्रामीण क्षेत्रों मे बी बारिश के चलते कई नदी नालों मे पानी आया है । वही ग्रामीण क्षेत्रों के अंडर पासो मे भी पानी भरने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । लोगों का कहना है कि  बारिश मे तो निकलना ही मुश्किल है । 

कम दबाव का क्षेत्र :-
मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में कम दबाव का क्षेत्र मध्य प्रदेश के उत्तरी भागों और आसपास के क्षेत्र के ऊपर बना हुआ है। इसी वजह से बारिश का मौसम बना हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार 14 अगस्त से पश्चिमी राजस्थान और 15 अगस्त से पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों से बारिश की गतिविधियों में तेजी से कमी आने की प्रबल संभावना है। आगामी एक सप्ताह तक कमजोर मानसून परिस्थितियां रहने का अनुमान है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit