फोटो : फाइल फोटो
नई दिल्ली , 11 अगस्त 2026
रिपोर्ट : एडिटर
संसद परिसर में NDA और इंडिया ब्लॉक के सांसद आमने सामने हो गए । पक्ष - विपक्ष के सांसदों ने मंगलवार को एक-दूसरे के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। जहां एक ओर NDA सांसदों ने विपक्ष पर संसद में चर्चा से भागने का आरोप लगाया, वही दूसरी ओर विपक्ष ने गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी की।
लोकसभा और राज्यसभा में भी हंगामा हुआ। लोकसभा की कार्यवाही पहले 11 बजे तक स्थगित की गई। दोपहर 2 बजे सदन दोबारा शुरू हुआ, लेकिन करीब आधे घंटे बाद ही हंगामे के चलते कार्यवाही बुधवार तक स्थगित कर दी गई। राज्यसभा की कार्यवाही जारी है।
बता दे कि 20 जुलाई से शुरू हुए मानसून सत्र का 13 अगस्त को आखिरी दिन है। ती हफ्तों के दौरान संसद की कार्यवाही लगातार हंगामे के कारण प्रभावित रही है। विपक्ष दिल्ली में 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज के मुद्दे पर गृह मंत्री के जवाब की मांग कर रहा है।
सपा सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि मुद्दे महत्वपूर्ण हैं। पुलिस का व्यवहार जिस प्रकार छात्रों के साथ हुआ, लाठी चली, पैलेट गन चली और ना जाने क्या-क्या हुआ? हमने सब तस्वीरों में देखा है। दूसरा अयोध्या का मसला है, दोनों पर बहस करने को तैयार हैं। दोनों के सूत्रधार कौन है? एक जगह जाता है, संघी साथी।एक सिक्के के दोनों पहलू वही हैं। बहस हो और सामने बात आए कि ये हुआ क्यों?
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment