फोटो : फाइल फोटो
जयपुर, 11 अगस्त 2026
रिपोर्ट : एडिटर
राजस्थान सरकार ने निकाय और पंचायत चुनावों से पहले प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 183 राजस्थान प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं।
कार्मिक विभाग द्वारा मंगलवार को जारी आदेश में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के ओएसडी योगेश कुमार श्रीवास्तव समेत कई अहम अफसरों को नई पोस्टिंग दी गई है। आदेश के अनुसार सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। चुनाव से पहले लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात और गृह जिलों में पदस्थ अधिकारियों को भी बदला गया है।
जारी सूची के अनुसार, अतिरिक्त जिला कलेक्टर, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, नगर निकायों और विभिन्न विभागों में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
कई अधिकारियों को रिक्त पदों पर भी पदस्थापित किया गया है। महावीर खराड़ी को अतिरिक्त आयुक्त (II), डीआरडी, उदयपुर लगाया गया है, जबकि पीयूष कुमार श्रीवास्तव को संयुक्त निदेशक, गैंगानगर शुगर मिल्स लिमिटेड, उदयपुर की जिम्मेदारी दी गई है। नरेश नुकर को अतिरिक्त जिला कलेक्टर (सीलिंग) राजसमंद से अतिरिक्त जिला कलेक्टर (सीलिंग) राजस्व न्यायालय पाली, डॉ. अशोक कुमार चतुर्वेदी को अतिरिक्त निदेशक, स्थानीय निकाय विभाग (जयपुर) और हुकुमचंद को अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, अलवर की जिम्मेदारी दी गई है।
RAS पिंकी मीणा का तबादला:-
नई सूची में चर्चित आरएएस पिंकी मीणा को एक बार फिर नई तैनाती दी गई है। पिंकी मीणा का 2 महीने के भीतर यह दूसरा तबादला है। पिंकी मीणा की नई तैनाती दौसा में सहायक कलेक्टर मुख्यालय के पद पर की गई है। इसके पहले प्रशासनिक सुधार और समन्वय विभाग में सहायक निदेशक सवाई माधोपुर थीं।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment