वाणिज्यिक कर विभाग की बड़ी कार्रवाई : फर्जी एवं संदिग्ध फर्मों के माध्यम से कर चोरी का मामला, 137 फर्मों की जांच में 106 फर्जी मिली

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर, 11 अगस्त 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

राजस्थान में वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा फर्जी एवं संदिग्ध फर्मों के माध्यम से कर चोरी तथा इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) के दुरुपयोग के विरुद्ध पूरे प्रदेश के 16 जोनों ने मिलकर गत सोमवार को सुबह 10 बजे से देर रात तक चलाए गए अभियान के तहत बड़ी कार्यवाहियां की।

इस बड़ी जांच में कुल 137 फर्मों का परीक्षण किया गया, जिनमें 106 फर्में फर्जी पाई गईं। इन फर्मों द्वारा किए गए कारोबार, ITC के उपयोग तथा उपलब्ध ITC लेजर की जांच में बड़े पैमाने पर कर अनियमितताओं के संकेत मिले हैं।

106 फर्जी फर्मों का कारोबार:-

विभागीय आंकड़ों के अनुसार चिन्हित 106 फर्जी फर्मों का कुल कारोबार 54,758.41 लाख अर्थात लगभग 547.58 करोड़ रुपए रहा। इन फर्मों से संबंधित 7,765.02 लाख (लगभग 77.65 करोड़) रुपए का ITC जांच के दायरे में पाया गया। वहीं इन फर्मों के ITC लेजर में उपलब्ध राशि 806.93 लाख रुपए रही तथा जांच के दौरान 464.94 लाख (लगभग 4.65 करोड़) रुपए की ITC राशि ब्लॉक की गई।

इन 106 फर्मों में 78 फर्में राज्य क्षेत्राधिकार तथा 28 फर्में केन्द्र क्षेत्राधिकार के अंतर्गत पाई गईं। राजस्थान क्षेत्राधिकार वाली 78 फर्मों का कारोबार 46,000.59 लाख तथा ITC संबंधित राशि 6,027.98 लाख रुपए रही, जबकि केन्द्र क्षेत्राधिकार की 28 फर्मों का कारोबार 8,757.82 लाख रुपए और ITC संबंधित राशि 1,737.04 लाख रुपए रही।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit