फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 11 अगस्त 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना में शाहपूरा - चिड़ावा सड़क चौड़ीकरण के तहत मंगलवार को 9 वें दिन भी कार्रवाई जारी है । प्रशासन द्वारा सड़क सीमा मे आने वाले निर्माण को हटाने के बाद अब मलबे को हटाने का कार्य लगातार जारी है ।
मलबे के चलते लोगों को आवागमन मे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । शहर मे गणगौर चौक के पास एक कॉम्प्लेक्स के सामने मलबा होने के कारण डिवाइडर के एक तरफ की सड़क ब्लॉक होने के कारण एक तरफ से ही यातायात शुरू है । हालंकि प्रशासन द्वारा मबले को हटाया जा रहा है ।
बता दे कि 3 अगस्त को प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया था । कार्रवाई की शुरुआत सिरोही नदी क्षेत्र से की गई, जो शहर के अंदरूनी हिस्सों तक पहुंची। दूसरे दिन यानि 4 अगस्त को कार्रवाई जिला अस्पताल से शुरू होकर खेतड़ी रोड तक की गई।
इस दौरान सड़क सीमा में आने वाले पक्के निर्माण, दुकानों के आगे निकले हिस्से, चबूतरे और अन्य अतिक्रमण जेसीबी व पोकलेन मशीनों की मदद से हटाए गए। अभियान के दौरान कई मकानों और बहुमंजिला इमारतों के आगे बने हिस्सों को भी ध्वस्त किया गया। इस कार्रवाई से करीब 186 अतिक्रमण प्रभावित हुए।
कार्रवाई के दौरान न्यायालय से स्थगन प्राप्त लोगों को राहत दी गई । हालंकि अब न्यायालय से स्थगन प्राप्त कई लोगों के द्वारा स्वयं के स्तर पर सड़क सीमा मे आने वाले निर्माण को हटाया जा रहा है ।
हाईकोर्ट में मामला विचाराधीन:-
बता दे कि शाहपुरा–चिड़ावा सड़क पर गांवड़ी मोड़ से सिरोही नदी तक मास्टर प्लान के अनुसार 100 फीट सड़क चौड़ीकरण को लेकर दायर जनहित याचिका राजस्थान हाईकोर्ट में विचाराधीन है। मामले की अगली सुनवाई 18 अगस्त को निर्धारित है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment