फोटो : फाइल फोटो
नई दिल्ली, 12 अगस्त 2026
रिपोर्ट : एडिटर
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मैं हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार हूं लेकिन विपक्ष सदन चलने दे। विपक्ष चर्चा ही नहीं होने देना चाहता है । उन्होंने कहा कि आज 3 बजे तक विपक्ष स्पीकर को पत्र दें और कल 3 बजे तक हम सभी प्रकार की चर्चा के लिए तैयार हैं। मैं सदन में बैठूंगा और सबको सुनूंगा और सब चीजों का जवाब दूंगा।
दरअसल संसद के मानसून सत्र के 18वें दिन भी सत्ता पक्ष और विपक्ष का संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन जारी है । विपक्ष लगातार अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी और दिल्ली के जंतर-मंतर परछात्रों के प्रदर्शन के दौरान उन पर पुलिस कार्रवाई को लेकर संसद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर अड़ा था।
बुधवार को दोनों सदनों में हंगामा हुआ जिसके बाद लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित कर दी गई।
उधर, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों को लाठी से पीटने और उन पर गोलियां चलाने का ऑर्डर किसने दिया। दिल्ली पुलिस और RAF दोनों गृह मंत्रालय के आदेश पर काम करते हैं। अगर शाह ने आदेश नहीं दिया या उन्हें इस बारे में नहीं पता है तो उन्हें इस्तीफा देना चाहिए।
संसद परिसर मे केंद्रीय गृह मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जब से संसद सत्र शुरू हुआ है तबसे मैं लगातार संसद में आता हूं और अपने चैंबर में बैठा हूं चूंकि विपक्ष सदन को चलने नहीं दे रहे हैं। तो कोई जाकर क्या करेगा? जहां तक चर्चा का सवाल है सरकार की ओर से किरेन रिजिजू ने स्पष्ट कर दिया कि छात्र आंदोलन के प्रदर्शन पर सभी प्रकार की चर्चा करने के लिए तैयार हैं और चर्चा के लिए समय सुनिश्चित किया जाए और विपक्ष तैयार हो जाए
उन्होंने कहा कि मेरी ओर से मैंने भी कह दिया कि मैं किसी भी सवाल का जवाब देने के लिए तैयार हूं लेकिन वो चर्चा ही नहीं होने देना चाहते हैं। शाह ने कहा कि आज 3 बजे तक वो स्पीकर साहब को पत्र दें और कल 3 बजे तक हम सभी प्रकार की चर्चा के लिए तैयार हैं मैं सदन में बैठूंगा और सबको सुनूंगा और सब चीजों का जवाब दूंगा। अब विपक्ष को तय करना है उनको चर्चा करनी है या हंगामा करना है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment