सीकर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत : घर के बाहर बेसुध हालत में मिला, परिजनों का मॉर्च्युरी के बाहर प्रदर्शन, पत्नी से था विवाद

फोटो  : फाइल फोटो 

सीकर, 12 अगस्त 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

सीकर में एक 40 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए एसके अस्पताल की मोर्च्यूरी के बाहर धरना शुरू कर दिया । मामला बाजौर ग्राम पंचायत के गांव कहारों की ढाणी में देर रात का है

घटना के बाद परिजन और ग्रामीणों ने मामले में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर सीकर के एसके अस्पताल की मोर्च्यूरी के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।सूचना पर गोकुलपुरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंची और पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई शुरू करवाई।

पूर्व उप जिला प्रमुख ताराचंद धायल ने बताया कि रामलाल का शव रात में उसके घर के बाहर मिला था। उन्होंने दावा किया कि शव के सिर के पिछले हिस्से में गहरा घाव था और खून निकला हुआ था। इसके अलावा ठुड्डी, सीना, गर्दन और कूल्हे सहित शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशान दिखाई दिए।

मामले पर पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है।

घर के बाहर बेसुध हालत में मिला :-

मृतक रामलाल कहार के बड़े भाई बजरंग लाल ने बताया कि रामलाल रात को 11 बजे तक फोन चला रहा था। उस समय वह बिल्कुल ठीक था। खाना खाने के बाद करीब 12 बजे वह सो गया। रात करीब 2 बजे उसकी पत्नी बाहर आई तो रामलाल चारपाई पर नहीं मिला। तलाश करने पर वह घर के बाहर बेसुध हालत में मिला।

मृतक के भाई बजरंग लाल ने बताया कि रामलाल और उसकी पत्नी व ससुराल पक्ष के बीच करीब छह महीने से विवाद चल रहा था। उन्होंने हर दो-तीन दिन में कहासुनी होने का आरोप लगाया।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit