फोटो : फाइल फोटो
बेंगलुरू , 12 अगस्त 2026
रिपोर्ट : एडिटर
कर्नाटक सरकार में आखिरकार मंत्रियों को विभाग आवंटित कर दिए गए है । मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के पास वित्त, कैबिनेट मामले, कार्मिक और प्रशासनिक सुधार, खुफिया, सूचना, कानून, न्याय और मानवाधिकार, संसदीय मामले, विधायी कार्य और कृषि विपणन के साथ-साथ बिना आवंटित विभाग भी रहेंगे।
विभागों के बंटवारे के अनुसार, बी.जेड. ज़मीर अहमद खान को आवास विभाग, के.एच. मुनियप्पा को समाज कल्याण, यू.टी. खादर को अल्पसंख्यक कल्याण, हज और वक्फ, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, और एम.बी. पाटिल को वाणिज्य और उद्योग विभाग सौंपा गया है।
इससे पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बेंगलुरु में कैबिनेट सहयोगियों और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। इस बैठक में उपमुख्यमंत्री डॉ. जी. परमेश्वर, KPCC अध्यक्ष बीके हरिप्रसाद, केजे जॉर्ज, मंत्री एमबी पाटिल, केएच मुनियप्पा, यूटी खादर, कृष्णा बायरे गौड़ा, प्रियांक खड़गे, यतींद्र सिद्धारमैया, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रमेश कुमार, पूर्व विधान परिषद अध्यक्ष सुदर्शन और अन्य नेता मौजूद रहे।
इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के पूर्व कानूनी सलाहकार ए.एस. पोन्नन्ना को मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार का राजनीतिक सचिव नियुक्त किया गया है।पोन्नन्ना को कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी दिया गया है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment