फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 12 अगस्त 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना में बुधवार को हरियाली अमावस्या पर जमकर पानी बरसा । तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से सड़के नदियां बन गई और तेज बहाव के साथ पानी बहने लगा । दिनभर की उमस के बाद देर शाम को अचानक मौसम मे बदलाव हुआ ।
आसमान में काले घने बादल मंडराने लगे । कुछ ही देर मे बूँदाबाँदी शुरू हुई जो तेज हवाओं के साथ तेज बारिश में तब्दील हो गई । देर शाम को 30 मिनट से भी ज्यादा देर तक हुई बारिश से क्षेत्रवासियों को उमस और गर्मी से राहत। वहीं बारिश ने प्रशासन के दावों की भी पोल खोल दी ।
बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया । शहर की मानसरोवर कॉलोनी, रेलवे बुगदा क्षेत्र सहित छावनी सहित कान्हा होटल के सामने ROB सर्विस रोड़ पर जलभराव के चलते राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।
तेज हवाओं के साथ शहर सहित ग्रामीण अंचल में भी तेज बारिश देखने को मिली । यह बारिश फसल मे सिंचाई का कार्य कर रही है । जिससे फसल जल्द बकाव की और होंगी ।
कमजोर होगा मानसून :-
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 12, 13 अगस्त को राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। लेकिन दो दिन बाद यानि 14 अगस्त से मानसून कमजोर होगा । अगले एक सप्ताह तक राज्य में बहुत कम बारिश की संभावना है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment