फोटो : फाइल फोटो
जयपुर, 13 अगस्त 2026
रिपोर्ट : एडिटर
राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनाव को लकर हाई कोर्ट की सख्ती का असर दिखने लगा है । चुनाव की पहली कड़ी में आज सुबह 10:30 बजे से लॉटरी निकालने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है ।
निकाय चुनाव को लेकर स्वायत्त शासन भवन में सभी 309 निकायों के निकाय प्रमुखों की लॉटरी निकाली जाएगी । आज नगर निगमों में महापौर, नगर परिषद में सभापति और नगर पालिका अध्यक्ष के आरक्षण की लॉटरी निकाली जाएगी ।
लॉटरी के बाद ही यह त्य होगा कि किस निकाय में निकाय प्रमुख किस वर्ग से होगा। यह लॉटरी ऑफलाइन पर्ची से निकाली जाएगी । ते क्रिया के मुताबित, लॉटरी में शामिल निकायों के नाम की पर्चियां एक बॉक्स में डाली जाएगी। जिसके बाद इस बॉक्स में से पर्ची निकालकर लॉटरी निकाली जाएगी । जिस वर्ग की लॉटरी निकलेगी वह निकाय उस वर्ग के लिए आरक्षित होगा ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment