फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 13 अगस्त 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना में हीरानगर रोड स्थित डीपीएस इंग्लिश मीडियम स्कूल में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित हुआ l कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी गई l
डीपीएस इंग्लिश मीडियम स्कूल के संचालक सतवीर सिंग ने बताया कि नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत स्कूल के बच्चों मे जागरूकता का संदेश देने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया l
कार्यक्रम में नीमकाथाना स्थित ब्रह्मकुमारी आश्रम से पधारी दीदी ने विद्यार्थियों को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी l इसके साथ मोबाइल की बढ़ती लत के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी l
मोबाइल की लत छोड़ने की अपील :-
उन्होंने मोबाइल की लत छोड़ने हेतु एवं नशा मुक्त समाज बनाने में सहयोग करने हेतु प्रेरित किया l साथ ही नशे से दूर रहने हेतु सभी विद्यार्थियों को प्रतिज्ञा भी दिलाई गई l
नशा मुक्त समाज बनाने हेतु समाज के लिए किए जा रहे निस्वार्थ कार्य के लिए विद्यालय निदेशिका नीलू कँवर द्वारा स्मृति चिह्न भेंट कर सभी दीदी को सम्मानित किया गया l
इस मौके पर ब्रह्म कुमारी आश्रम से बहन कुमारी आरती ,बहन कुमारी रीना, बहन कुमारी राजेश एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे l
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment