फोटो : फाइल फोटो
सीकर , 13 अगस्त 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
राजस्थान में निकाय चुनाव को लेकर हाई कोर्ट के आदेश की पालना में ओबीसी आयोग की रिपोर्ट के बाद आज शहरी निकायों में निकाय प्रमुख के पदों के आरक्षण की लॉटरी निकाली जा रही है।
इसी कड़ी मे सीकर जिले के सभी 14 निकाय प्रमुखों की लॉटरी निकली जा रही है। सीकर नगर परिषद में इस बार महिला सभापति बनेगी। इनमें सीकर और फतेहपुर नगर परिषद के साथ ही 4 नई नगर पालिकाएं भी शामिल हैं। चारों नई स्वीकृत नगर पालिकाओं में से 3 में ओबीसी वर्ग के अध्यक्ष बनेंगे ।
फतेहपुर नगर परिषद ओबीसी महिला के लिए, नीमकाथाना नगर पालिका अनारक्षित ओपन, दातारामगढ़ नगर पालिका अनारक्षित ओपन, खंडेला नगर पालिका अनारक्षित ओपन, खाटूश्यामजी नगर पालिका एससी महिला के लिए, लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका अनारक्षित ओपन, लोसल नगर पालिका अनारक्षित महिला, रींगस नगर पालिका ओबीसी ओपन और श्रीमाधोपुर नगर पालिका अनारक्षित ओपन रहेगी ।
आपको बता दे कि अनारक्षित ओपन को छोड़कर जिस वर्ग के लिए सीट आरक्षित हुई है । उसी वर्ग का महिला और पुरुष दावेदार बन सकता है। महिला आरक्षित सीट के लिए सिर्फ महिलाए ही दावेदारी कर सकती है।
जैसे अनारक्षित ओपन - ऐसी सीटों पर सामान्य वर्ग के अलावा भी किसी भी वर्ग का व्यक्ति दावेदार बन सकता है। महिला या पुरुष, कोई भी दावेदार बन सकता है।
अनारक्षित महिला - ऐसी सीटों पर सामान्य वर्ग के अलावा किसी भी वर्ग की महिलाओं को प्रत्याशी बनाया जा सकता है। ऐसे ही ओबीसी ओपन - ऐसी सीटों पर ओबीसी वर्ग से पुरुष या महिला कोई भी प्रत्याशी बन सकता है।
एससी ओपन - ऐसी सीटों पर अनुसूचित जाति से पुरुष या महिला कोई भी प्रत्याशी बन सकता है। एससी महिला - ऐसी सीटों पर अनुसूचित जाति की ही महिला प्रत्याशी बन सकती है।
ऐसे ही एसटी ओपन - ऐसी सीटों पर अनुसूचित जनजाति से पुरुष या महिला, कोई भी प्रत्याशी बनाया जा सकता है। एसटी महिला - ऐसी सीटों पर अनुसूचित जनजाति की ही महिला को प्रत्याशी बनाया जा सकता है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment