जिला प्रमुखों की लॉटरी बीच में रोकी गई : लॉटरी में महिला आरक्षण फॉर्मूले पर हुआ था विवाद, अजमेर-सीकर समेत 20 जिलों में महिला जिला प्रमुख होंगी

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर, 13 अगस्त 2026
रिपोर्ट  : एडिटर  

राजस्थान में पंचायत चुनाव को लेकर गुरुवार दोपहर 41 जिला प्रमुखों की आरक्षण लॉटरी निकाली गई। जेएलएन मार्ग स्थित पंचायती राज संस्थान में निकाली गई लॉटरी में सीकर समेत 20 जिलों में महिला जिला प्रमुख होंगी। वही जयपुर-जोधपुर में जिला प्रमुख अनारक्षित रहा। ऐसे में यहां किसी भी वर्ग से जिला प्रमुख बन सकता है।

एक बारगी विवाद के बाद जिला प्रमुखों की लॉटरी बीच में रोक दी गई थी गई हर संभाग से एक महिला के जिला प्रमुख बनाने के नियम को लेकर विवाद हुआ। हंगामे के बाद अधिकारी एक्ट की किताब को खंगालने में लगे।

हंगामा कर रहे लोगों को नियमों की जानकारी देने के बाद वे संतुष्ट हुए, इसके बाद 25 मिनट बाद प्रक्रिया फिर शुरू हुई।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit