फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 13 अगस्त 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
राजस्थान में नगर निकाय चुनावों को लेकर नगर पालिकाओं के अध्यक्ष, नगर परिषद के सभापति और नगर निगमों के महापौर पद के लिए गुरुवार को आरक्षण की लॉटरी निकाली गई।
इसके साथ ही चुनावी रण की शुरुआत हो चुकी है । अब उम्मीदवारों के नाम भी सामने आने लग जाएगी । भाजपा - कांग्रेस के उम्मीदवारों के साथ ही बसपा सहित निर्दलीय उम्मीदवार भी अब खुलकर सामने आएंगे , क्योंकि 19 बाद कभी भी आचार संहिता लग सकती है ।
गुरुवार को निकली आरक्षण की लॉटरी में इस बार नीमकाथाना नगरपालिका पद अनारक्षित ओपन रखा गया है। इसकी वजह से हर वर्ग से दावेदार अपनी दावेदारी पेश करेंगे।
आरक्षण की घोषणा के बाद नीमकाथाना नगर पालिका में भी आगामी चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। मुख्य बाजार सहित देर शाम तक चाय थड़ियों पर लोगों की चर्चा का मुख्य मुद्दा नीमकाथाना नगर पालिका में अध्यक्ष पद ही रहा ।
तीन नई पंचायत शामिल :-
इस बार का चुनाव कई मायने मे रोचक रहेगा । क्योंकि इस बार हुए वार्डों के परिसीमन मे गोड़ावास , हीरानगर और कुरबड़ा ग्राम पंचायतो का सम्पूर्ण भाग और दो पंचायतों के दो राजस्व ग्राम शामिल किए गए है । यही कारण है कि इस बार नीमकाथाना नगर पालिका में कुल 40 वार्ड हो गए है । यहां कुल 46,558 मतदाता हैं, जिनमें 24,364 पुरुष और 22,194 महिला मतदाता शामिल हैं। मतदान के लिए कुल 49 केंद्र बनाए गए हैं।
ST- SC और ओबीसी से दावेदारी की मांग :-
बता दे कि नीमकाथाना नगर पालिका में अब तक कांग्रेस के बोर्ड बनते आए हैं और अध्यक्ष पद को लेकर स्थानीय राजनीति में हमेशा से खासा मुकाबला देखने को मिलता रहा है। पिछले चुनाव में नगर पालिका अध्यक्ष का पद महिला के लिए आरक्षित था। चुनाव के बाद यहां कांग्रेस का बोर्ड बना और सरिता दीवान नगर पालिका अध्यक्ष बनीं।
सरिता दीवान से पहले उनके पति त्रिलोक दीवान नगर पालिका अध्यक्ष रह चुके हैं। इस बार महिला आरक्षण के चलते त्रिलोक दीवान की पत्नी सरिता दीवान को अध्यक्ष बनने का मौका मिला और उन्होंने नगर पालिका की कमान संभाली।
लेकिन इस बार समीकरण बदल गए है । नए क्षेत्रों के शामिल होने के कारण दावेदार भी नए देखने को मिल सकते है। परिसीमन के समय से ही ST- SC और ओबीसीअपनी दावेदारी पेश करता आ रहा है ।
ऐसे मे राजनीतिक दलों के लिए भी प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया थोड़ी मुश्किल भरी हो सकती है । इतना तो ते है कि मुकाबला रोचक होगा ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment