वीडियो न्यूज : डाबला पुलिस ने अवैध गांजे की खेती पकड़ी : पुलिस ने बड़ी संख्या में गांजे के हरे पौधे किए जब्त, डाबला रेलवे स्टेशन के पास खाली जगह में खेती

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 14 अगस्त 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना क्षेत्र की डाबला में पुलिस ने गुरुवार को अवैध मादकों पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया । डाबला पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास एक खाली पड़ी जगह पर गांजे की खेती पकड़ी । पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या में गांजे के हरे पौधे जब्त किए हैं।

डाबला थानाधिकारी सुनीता बायल ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने रेलवे स्टेशन के समीप स्थित एक खाली जगह पर छापा मारा।

छापेमारी के दौरान पुलिस को उक्त जगह पर बड़ी संख्या में गांजे के हरे पौधे मिले। पुलिस टीम ने सभी पौधों को उखाड़कर जब्त कर लिए है। जब्त किए गए पौधों की संख्या सैकड़ों मे बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले में आगे की जांच की जा रही है।

डाबला थानाधिकारी सुनीता बायल बताया कि पुलिस ने रेलवे स्टेशन के समीप कार्यवाई करते हुए करीब 250 गांजे के हरे पौधे जप्त किए हैं। जिनका वजन 195 किलो 700 ग्राम है।

पुलिस की इस कार्रवाई की क्षेत्रवासियों के द्वारा सराहना की जा रही है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit