फोटो : फाइल फोटो
जयपुर, 14 अगस्त 2026
रिपोर्ट : एडिटर
राजस्थान में इस बार स्वतंत्रता दिवस पर 23 जिला मुख्यालयों पर सरकार के मंत्री ध्वजारोहण करेंगे। इस बार राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह बीकानेर में आयोजित होगा। जहां मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ध्वजारोहण करेंगे।
प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम और तीन मंत्रियों के अलावा बाकी 18 मंत्री अपने अपने गृह जिलों के जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर ध्वजारोहण करेंगे।
ऊर्जा राज्य मंत्री हीरालाल नागर गृह जिले कोटा की जगह बूंदी, खाद्य मंत्री सुमित गोदारा गृह जिले बीकानेर की जगह हनुमानगढ़, जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत गृह जिले अजमेर की जगह भरतपुर में ध्वजारोहण करेंगे।
डिप्टी सीएम दीया कुमारी अजमेर और डॉ प्रेम चंद बैरवा भीलवाड़ा के जिला स्तरीय समारोह में तिरंगा फहराएंगे। जालोर में सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ध्वजारोहण करेंगे।
16 जिलों में कलेक्टर ध्वजारोहण करेंगे:-
झालावाड़,बारां, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, चूरू, झुंझुनूं, दौसा,करौली, धौलपुर, जैसलमेर,बालोतरा,खैरथल-तिजारा,कोटपूतली-बहरोड़, राजसमंद, सलूंबर और श्रीगंगानगर जिला मुख्यायलय कलेक्टर ध्वजारोण करेंगे।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment