फोटो : फाइल फोटो
झुंझुनू, 14 अगस्त 2026
रिपोर्ट : एडिटर
राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के आगामी चुनाव के तहत सरपंच एवं वार्ड पंचों के निर्वाचन क्षेत्रों के आरक्षण की कार्यवाही 18 अगस्त को उपखंड स्तर पर की जाएगी।
जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने जिले के सभी उपखंड अधिकारियों को इस संबंध मे निर्देश दिए हैं कि 18 अगस्त को दोपहर 2 बजे उपखंड मुख्यालय पर सरपंच एवं वार्ड पंचों के आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया सुनिश्चित करवाई जाए।
जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आरक्षण की कार्यवाही निर्धारित नियमों एवं प्रावधानों के अनुसार पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जाए तथा लॉटरी प्रक्रिया के दौरान आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment