जनगणना में पहली बार जाति की जानकारी देनी होगी : गृह मंत्रालय ने 40 सवालों की सूची जारी की, कोविड-19 वैक्सीन कहां लगवाई, कुल बैंक अकाउंट सहित 40 सवाल होंगे

फोटो  : फाइल फोटो 

नई दिल्ली , 14 अगस्त 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

गृह मंत्रालय (MHA) ने शुक्रवार को 40 सवालों की एक सूची जारी की है। इसमें निर्देश दिया गया है कि जनगणना अधिकारी, अपने-अपने स्थानीय क्षेत्र की सीमाओं के भीतर, भारत की जनगणना 2027 के लिए 'हाउसहोल्ड शेड्यूल' (परिवार अनुसूची) के ज़रिए जानकारी इकट्ठा करने के लिए ये सभी सवाल पूछेंगे

इसमें लोगों से SC, ST या अन्य जाति के बारे में पूछा जाएगा। आजादी के बाद यह पहली बार होगा जब सभी समुदायों की जाति की जानकारी जनगणना में दर्ज की जाएगी।

इससे पहले 2011 की जनगणना के फॉर्म में 29 सवाल थे। इसमें जाति से जुड़ी जानकारी के लिए सिर्फ SC/ST का विकल्प था। जनगणना-2027 के सवालों की लिस्ट में जाति से जुड़ा सवाल नंबर 10 पर है, जिसमें SC/ST के साथ जाति शब्द भी जोड़ा गया है।

इसमें कोविड-19 वैक्सीन कहां लगवाई, कुल बैंक अकाउंट और मोबाइल नंबर पूछा जाएगा। साथ ही आधार नंबर, वोटर ID, पासपोर्ट नंबर और ड्राइविंग लाइसेंस उपलब्ध है या नहीं इसकी जानकारी भी ली जाएगी।

केंद्र सरकार ने जनगणना 2027 के लिए 11,718.24 करोड़ रुपए के बजट को मंजूरी दी है। जनगणना पूरे देश में केंद्र के समन्वय से होगी। राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारें इसके क्रियान्वयन में मदद करेंगी।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit