फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 14 अगस्त 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री बनने के बाद राजेश गुर्जर के पहली बार नीमकाथाना पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें यूडीएच मंत्री झाबरसिंह खर्रा मुख्य अतिथि रहे, जबकि सीकर के पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
राजेश गुर्जर के नीमकाथाना आगमन पर कपिल मंडी में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्हें जुलूस के रूप में कार्यक्रम स्थल तक ले जाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।
समारोह को संबोधित करते हुए यूडीएच मंत्री झाबरसिंह खर्रा ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार किसानों के हित में अनेक योजनाओं पर कार्य कर रही हैं। उन्होंने नीमकाथाना में हुई तोड़फोड़ के मामले को लेकर कहा कि यदि कहीं कोई गलत हुआ है तो पूरे मामले की जांच कराई जाएगी।
शाहपूरा रोड़ अतिक्रमण :-
UDH मंत्री ने शाहपुरा चिड़ावा स्टेट हाईवे 13 सड़क चौड़ीकरण मामले पर कहा - मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने कहा कि अगर किसी के साथ अन्याय हुआ है तो जांच करवा ली जाएगी।
राजेश गुर्जर ने संबोधित करते हुए उनको दी गई जिम्मेदारी के लिए राज्य नेतृत्व सहित केंद्र का आभार जताया। साथ ही किसानों को समय के अनुसार खेती में तकनीक अपनाने की अपील की।
कार्यक्रम में सीकर के पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती, विहिप जिला अध्यक्ष मनोज बंशिया, युवा मोर्चा सीकर के पूर्व जिला अध्यक्ष विष्णु चेतानी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री राजेश गुर्जर ने सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का आभार व्यक्त किया।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment