दोहितों के सामने बुजुर्ग की गला काटकर हत्या : डरकर रातभर खेत में ​छुपा रहा दोहिता, सुबह खेत में सोता मिला, आरोपियों ने नॉनवेज-शराब पार्टी की

फोटो  : फाइल फोटो 

नागौर , 14 अगस्त 2026
रिपोर्ट  : एडिटर  

सदर थाना क्षेत्र में बुजुर्ग की हत्या की हत्या का मामला सामने आया है । खेत में बने कमरे में रहने वाले करीब 70 वर्षीय गुलाब सिंह की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई।

वारदात के समय उनके दोहिते भी वहां मौजूद थे। हत्या के बाद आरोपी कथित तौर उसी जगह पर बैठकर शराब पीते रहे और नॉनवेज खाया। घटना से डरा बड़ा दोहिता रातभर खेत में छिपा रहा।

जानकारी के अनुसार गुलाब सिंह पिछले करीब दो महीने से बासनी-सिंगड़ रोड स्थित खेत में बने कमरे को किराए पर लेकर रह रहे थे। वे लकवाग्रस्त थे और देखभाल के लिए उनके दो दोहिते भी पास रहते थे। उनके दोनों बेटे बीकानेर के खाजूवाला में रहते हैं। एक बेटी की शादी भी घटनास्थल से कुछ दूरी पर हुई है।

ASP आसाराम चौधरी ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि 13 अगस्त की शाम चार युवक खेत में बने कमरे पर आए थे। बुजुर्ग गुलाब सिंह (70) के पास उसके दोनों दोहिते भी मौजूद थे। चारों युवकों ने चाकू से बुजुर्ग का गला रेतकर हत्या कर दी और वहीं शराब पार्टी की और नॉनवेज भी खाया। वारदात देखकर बड़ा दोहिता डर गया और मौके से भागकर खेत में जाकर छिप गया। आरोपी कमरे पर ताला लगाकर छोटे दोहिते को अपने साथ ले गए और उसे उसकी मां के पास छोड़ दिया।

पड़ोसी ने दोहिते को देखा :-

शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे पड़ोसी जगदीश खेत में पहुंचा। वहां उसने बड़े दोहिते को सोते हुए देखा, जिसने उसे पूरी घटना के बारे में बताया। इसके बाद जगदीश घटनास्थल पर पहुंचा तो कमरे के गेट पर बाहर से ताला लगा था। पास की खिड़की से अंदर देखने पर गुलाब सिंह मृत पड़े थे और फर्श पर खून फैला हुआ था। जगदीश ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सब्जी काटने वाले चाकू से हत्या :-

पुलिस की जांच में सामने आया कि बुजुर्ग का गला सब्जी काटने वाले चाकू से रेता गया था। चाकू मौके से बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। हिरासत में लिए गए आरोपी नशे की हालत में थे।

शुरुआती जांच में हत्या की वजह पैसे का लेनदेन माना जा रहा है, हालांकि वारदात की पूरी वजह और इसमें शामिल आरोपियों की पुलिस जांच कर रही है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit