फोटो : फाइल फोटो
बालोतरा, 14 अगस्त 2026
रिपोर्ट : एडिटर
बालोतरा जिले में स्थित देश की सबसे हाईटेक पचपदरा रिफाइनरी में शुक्रवार शाम सीडीयू-वीडीयू यूनिट के पास अचानक आग लग गई। आग लगते ही रिफाइनरी का फायर सिस्टम एक्टिव हो गया। करीब 40 मिनट में स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया।
शुक्रवार शाम करीब 6 बजे क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट (CDU) में ऑयल रिसाव हो रहा था, जहां चिंगारी के बाद आग लग गई। हालांकि आग लगते ही रिफाइनरी का फायर सिस्टम एक्टिव हो गया और सायरन भी बजने लगे। धुआं उठने पर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर फायर बिग्रेड की गाड़ियां पहुंची और करीब 15 मिनट में आग पर काबू पा लिया।
धुएं का गुबार छाया :-
सूत्रों के अनुसार, टैंक एरिया से जब क्रूड ऑयल को सीडीयू (क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट) में अलग-अलग फ्रैक्शंस पेट्रोल, डीजल, केरोसिन को अलग करने के लिए प्रोसेस किया जा रहा था, तभी सीडीयू के केरोसिन सेगमेंट से गुजरने वाली एक पाइपलाइन में अचानक क्रैक आ गया। क्रैक की वजह से तेजी से केरोसिन लीक होने लगा और देखते ही देखते आसपास धुएं का भारी गुबार छा गया।
शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग से बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। इस रिफाइनरी का उद्घाटन 21 अप्रैल को होना था। इससे पहले रिफाइनरी में 20 अप्रैल को यहां आग लग गई थी। आग की वजह से 21 अप्रैल को होने वाला उद्घाटन टल गया था। इसके बाद 4 जुलाई को पीएम मोदी ने इसका उद्घाटन किया था।
इसी साल 20 अप्रैल को रिफाइनरी के दो हिस्सों क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट (CDU) और वैक्यूम डिस्टिलेशन यूनिट (VDU) में आग लग गई थी। यूनिट से धुआं उठने पर कर्मचारियों ने फायर सेफ्टी सिस्टम चालू किया। इसके बाद मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने 2 से 3 घंटे में आग पर काबू पाया। इस दौरान यूनिट से लपटें उठती रहीं।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment