वीडियो न्यूज : नीमकाथाना में 80 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया, एडीएम ने किया झंडारोहण, 45 प्रतिभाओं का सम्मान, स्कूली बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 15 अगस्त 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना के जिला खेल स्टेडियम में शनिवार को उपखंड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। अतिरिक्त जिला कलेक्टर भगीरथ शाख ने झंडारोहण किया और परेड का निरीक्षण कर सलामी ली।

कार्यक्रम में वीरांगनाओं का शॉल ओढ़ाकर विशेष सम्मान किया गया। इसके साथ ही बोर्ड परीक्षाओं में श्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स, खिलाड़ियों और विभिन्न विभागों सहित अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कुल 45 लोगों को सम्मानित किया गया। 

कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई, जिससे वातावरण पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंगा रहा। कार्यक्रम के दौरान बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने वाले नाट्य प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूह का दिल जीत लिया।

समारोह में सरकारी अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, और आम लोगों की भागीदारी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को और भी ऐतिहासिक बना दिया ।

शहर के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में भी झंडारोहण किया गया। इनमें एडीएम कार्यालय, एसडीएम कार्यालय, एएसपी ऑफिस, डीवाईएसपी ऑफिस, सब जेल और सदर कोतवाली थाना शामिल रहे। शहर के निजी और सरकारी स्कूलों में भी स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया।

ये रहे मौजूद:-
कार्यक्रम में विधायक सुरेश मोदी, एडीएम भागीरथ शाख, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश मीणा , उपखंड अधिकारी सुमन सोनल, तहसीलदार वीपी सिंह नरुका सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit